1st Bihar Published by: Updated Apr 16, 2020, 6:19:47 PM
- फ़ोटो
PATNA: लॉकडाउन में लोग कई तरह की चीजों को लेकर परेशानियों का सामना कर रहे हैं. लेकिन पटना जिले में एक युवक की पत्नी जब मायके से नहीं आई तो उसने प्रेमिका से दूसरी शादी कर दी. यह घटना दुल्हिन बाजार थाना के भरतपुरा की है.
बताया जा रहा है कि भरतपुरा गांव का रहने वाला धीरज की पत्नी लॉकडाउन से पहले अरवल जिले के पुराण गांव अपने मायके गई थी. इस दौरान पति बुला रहा था, लेकिन उसने बताया कि कोई गाड़ी नहीं चल रहा है. ऐसे में वह कैसे आए. यह बात धीरज को नागवार गुजरी और उसने अपनी प्रेमिका से शादी कर दी. प्रेमिका खीरी मोड़ के रघुनापुर गांव की रहने वाली है.
पति पर दर्ज कराया केस
जैस ही इस बात की जानकारी पत्नी को मिली तो वह दुल्हिन बाजार थाने पहुंची और पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी करने का केस दर्ज कराया. पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को थाने बुलाया. जब वह थाना पहुंचा तो पुलिस ने उसे आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. धीरज की एक साल पहले ही शादी हुई थी. लेकिन वह पत्नी के आने का इंतजार नहीं कर रहा था और उसने सीधे दूसरी शादी करने का फैसला कर लिया, लेकिन यह फैसला उसको जेल भेज दिया.