1st Bihar Published by: PRIYARANJAN SINGH Updated Mar 30, 2020, 2:43:11 PM
- फ़ोटो
SUPAUL: लॉकडाउन के बाद भी भोजपुरी फिल्म की शूटिंग हो रही थी. जब पुलिस को शिकायत मिली तो लोकशन पर पहुंची. इस दौरान पुलिस को देखते ही फिल्म के कलाकार भाग खड़े हो गए. यह कार्रवाई सुपौल के पीपरा के रतौली में चल रहा था.
केस दर्ज, कैमरा जब्त
एसएसपी मनोज ने कड़े एक्शन लेकर सिनेमा के प्रोड्यूसर पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है. प्रखंड स्तर पर पीपरा बीडीओ ओर सीओ द्वारा जांच में मामले को दबाए जाने के बाद एसएसपी ने खुद जांच करने के बाद कार्रवाई की है. सिनेमा कंपनी के कैमरे भी पुलिस ने जब्त कर लिए है.
इश्क दीवाना की चल रही थी शूटिंग
बताया जा रहा है कि रतौली गांव में लॉकडाउन के बाद भी कई दिनों से भोजपुरी फिल्म इश्क़ दीवाना की शूटिंग चल रही थी. जिसे देखने सैकड़ों लोगो की भीड़ वहां जमा रही थी. जिसके बाद किसी ने मामले की शिकायत सदर एसडीओ कयूम अंसारी को कर दी. जिसके बाद एसडीओ सदर के द्वारा पीपरा के बीडीओ और सीओ को जांच कर करवाई करने के आदेश दिया गया. लेकिन बीडीओ पीपरा ने अपने वरीय अधिकारी को झूठी जानकारी दी और किसी प्रकार के फिल्मी शूटिंग से इनकार कर दिया. लेकिन स्थानीय लोग इस बात की शिकायत लगातार करते रहे. जिसके बाद एसएसपी मनोज ने खुद रतौली गांव पहुंच कर मामले की जांच की तो सारी करतूत सामने आ गयी. जिसके बाद एसएसपी केआदेश पर फ़िल्म के प्रोड्यूसर पर पीपरा थाना में मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.