ब्रेकिंग न्यूज़

Narak Chaturdashi 2025: यम का दीपक जलाते समय डाले ये चीजें, यमराज को प्रसन्न करने के लिए इस शुभ मुहूर्त में जलाएं दीप Narak Chaturdashi 2025: यम का दीपक जलाते समय डाले ये चीजें, यमराज को प्रसन्न करने के लिए इस शुभ मुहूर्त में जलाएं दीप Diwali 2025: दिवाली को लेकर फायर डिपार्टमेंट ने बनाया बड़ा प्लान, पटना को 4 जोन में बांटा; 45 पॉइंट्स पर टीमें तैनात Diwali 2025: दिवाली को लेकर फायर डिपार्टमेंट ने बनाया बड़ा प्लान, पटना को 4 जोन में बांटा; 45 पॉइंट्स पर टीमें तैनात Bihar Assembly Election 2025 : मतदाताओं के लिए सी-विजिल एप बनेगा चुनावी पारदर्शिता का हथियार, जानिए क्या है ख़ास Bihar Crime News: 10 करोड़ के सोना लूटकांड में बिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, गिरफ्तारी के बाद चकमा देकर फरार बदमाश अरेस्ट Bihar Assembly Election 2025 : बिहार चुनाव को लेकर आयोग की सख्त निगरानी, केंद्रीय और पुलिस पर्यवेक्षक करेंगे चुनावों की जांच Bihar News: बिहार में छठ घाट पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, लोगों ने भू-राजस्व कर्मी को घेरा; खूब हुआ बवाल Bihar News: बिहार में छठ घाट पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, लोगों ने भू-राजस्व कर्मी को घेरा; खूब हुआ बवाल Bihar train accident : कर्मभूमि एक्सप्रेस में बड़ा हादसा, बिहार जा रही ट्रेन से तीन लोग गिरे, 2 की मौत; भीड़ से परेशान हैं यात्री

लॉकडाउन में हुआ इश्क, बच्चा होने पर शादी से मुकर गया आशिक, अब DNA टेस्ट करवाएगी पुलिस

1st Bihar Published by: Updated Sun, 08 Jan 2023 12:49:18 PM IST

लॉकडाउन में हुआ इश्क, बच्चा होने पर शादी से मुकर गया आशिक, अब DNA टेस्ट करवाएगी पुलिस

- फ़ोटो

SAMSTIPUR : इश्क में सही और गलत का अंतर करना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसका बुखार इस कदर चढ़ता है कि प्रेमी को प्रेमिका अपने अलावा किन्हीं और की बातें सुनाई नहीं देती है। प्रेमी - प्रेमिका दोनों एक दूसरे के लिए जीने मरने तक की कसम एक- दूसरे को दे देते हैं। लेकिन, जब कुछ दिनों के बाद दोनों का मोह एक दूसरे से कम होता है तो फिर कोई नया ही मामला निकल कर सामने आता है।  अब इसी कड़ी में एक मामला बिहार के समस्तीपुर से निकल कर सामने आया है। 


बता दें कि, देश में आज से एक साल पहले कोरोना वायरस का कहर चल रहा था।  इसमें कई लोगों का रोजी- रोजगार खत्म हो गया था।  लोग घर के आस- पास ही नौकरी की तलाश करने लगे थे। इसी दौरान कुछ लोकल स्तर दूकान और मॉल में लोगों को काम भी दिया गया। लेकिन, इस दौरान सबसे अधिक समस्या यात्रा के साधनों को लेकर हो रही थी। इस बीच कुछ लोग आपसी समझ से शेयरिंग यात्रा भी किया।  इसी शेयरिंग यात्रा से जुडी हुई यह खबर है।  


बताया जा रहा है कि,  बिहार के समस्तीपुर में लॉकडाउन के दौरान एक 20 साल की लड़की को 23 साल के लड़के से प्यार हो गया। दोनों शहर के एक मॉल में काम करते थे। लॉकडाउन में ऑटो बंद थे, तो लड़की ने लड़के साथ ही जाना-आना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ती चली गईं। शादी का वादा कर के कई बार दोनों के बीच संबंध भी बने। इस दौरान लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो लड़के ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया।


इसको लेकर पीड़ित युवती ने बताया कि वह शहर के मॉल में काम करते थी। कोरोना की दूसरी लहर में लॉकडाउन के दौरान मॉल खुला हुआ था। वाहन से आने जाने में परेशानी थी। इसी दौरान मॉल के मैनेजर के कहने पर वह गांव के ही शशि कुमार पटेल के साथ उसकी बाइक पर माल आया जाया करती थी। ‌इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गई और दोनों में शारीरिक संबंध स्थापित हो गया। जिसके बाद शशि उससे शादी कर लेने की बात कर रहा था। समय बीतता गया और उसने एक बच्चे को जन्म भी दे दिया। जिसके बाद से शशि शादी नहीं करने के कई तरह के बहाने निकालने लगा। इस दौरान उसने डेढ़ वर्ष पूर्व एक पुत्र को जन्म दिया।


जानकारी के अनुसार, अब इसी लड़की का अपने आशिक से डेढ़ साल का बेटा है। लड़की ने इस मामले को लेकर लड़के और उसके  परिवार को मनाने की कोशिश की, लेकिन वो लोग शादी के लिए नहीं मान रहे हैं। लड़की ने इसको लेकर पंचायत भी बुलाई गई और उसमें भी  शादी करने का फैसला सुनाया गया है। लेकिन,लड़के के परिवार को ये मंजूर नहीं हुआ। इसके बाद थक हार कर लड़की ने शनिवार को लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया। 


बताते चलें कि, महिला थाने में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने गांव के ही शशि कुमार पटेल नामक युवक को आरोपित किया है। इसको लेकर  महिला थाना अध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि युवती के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर उसका मेडिकल जांच कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।  यदि जरूरत पड़ी तो इस मामले में बच्चे का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। बच्चा के युवक के होने की पुष्टि होती है तो युवक की गिरफ्तारी होगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में दलित उत्पीड़न एक्ट भी लगाया गया है जो कि युवती दलित वर्ग से आती है।