1st Bihar Published by: Updated Apr 11, 2020, 6:29:13 PM
- फ़ोटो
PATNA : कोरोना संकट की इस महामारी में कई लोगों के राज भी खुल रहे हैं. दरअसल लॉकडाउन की इस स्थिति में सोशल मीडया पर प्रेमी जोड़े के नहीं मिलने को लेकर मीम वायरल हो रहे हैं. इसी बीच राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामना आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल, लॉक डाउन में एक पति के चक्कर का राज खुल गया. उसकी पत्नी ने उसे दूसरी लड़की के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
मामला राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना इलाके की है. जहां एक पत्नी ने अपने पति को पुलिस के हवाले कर दिया. दरअसल पति बंद कमरे के अंदर रंगरेलियां मना रहा था. पत्नी मायके गई हुई थी और वह घर पर मौज उड़ा रहा था. जब पत्नी को इस बात की भनक लगी तो वह अपने मायके से ससुराल पहुंच गई. दिलचस्प बात तो ये है कि वह 10 किलोमीटर पैदल चलकर मायके से ससुराल पहुंची थी.
जब महिला अपने घर पहुंची तो उसने देखा कि पति कमरे में रंगरेलियां मना रहा था. पत्नी को देखते ही पति के होश उड़ गए. पत्नी ने उसे उसी हालात में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल पुलिस इस मामले में दोनों को समझाने-बुझाने की कोशिश की. मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है.