Hindi News / news / लॉकडाउन में पटना पुलिस की मनमर्जी, राशन लेने निकले BJP नेता को दारोगा...

लॉकडाउन में पटना पुलिस की मनमर्जी, राशन लेने निकले BJP नेता को दारोगा ने पीटा

1st Bihar Published by: Neeraj Kumar Updated Apr 12, 2020, 11:35:06 AM

लॉकडाउन में पटना पुलिस की मनमर्जी, राशन लेने निकले BJP नेता को दारोगा ने पीटा

- फ़ोटो

PATNA : कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन मोड में है। लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने के लिए पटना पुलिस भी राजधानी की सड़क पर दिख रही है लेकिन पटना पुलिस की मनमर्जी अब बढ़ती जा रही है। सड़क पर निकले लोग वाजिब कारण बता रहे हैं उसके बावजूद उनकी पिटाई हो जा रही है। ताजा मामला बिहार बीजेपी के मीडिया प्रभारी राकेश सिंह से जुड़ा हुआ है।


बिहार बीजेपी के नेता और प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिंह अपने घर से राशन लेने निकले थे लेकिन पुलिस ने उनकी पिटाई कर दी। यह पूरी घटना थोड़ी देर पहले आर ब्लॉक के पास घटी है। देश में लॉकडाउन फेज वन का अंतिम चरण चल रहा है लिहाजा बीजेपी नेता के घर में भी राशन का सामान कम हो गया था। राकेश सिंह घर का सामान लेने निकले थे लेकिन कोतवाली थाने के एक दरोगा ने उनकी पिटाई कर दी। राकेश सिंह पुलिस के सामने यह बताते रहे कि वह लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं और केवल जरूरी सामान लेने के लिए घर से निकले हैं बावजूद इसके उनकी पिटाई की गई।


दरअसल बिहार बीजेपी के मीडिया प्रभारी राकेश सिंह के घर में आटा खत्म था लिहाजा वह दुकान से इसे लेने निकले थे लेकिन पुलिस ने इसी बीच उनकी पिटाई कर दी। पुलिस की पिटाई से राकेश सिंह के हाथ में चोट आई है पुलिस ने उनके ऊपर जो डंडा चलाया उसके निशान राकेश सिंह के शरीर पर देखे जा सकते हैं।