Hindi News / news / लॉकडाउन में सांसद बेटा अपने मंत्री पिता की बना रहा हजामत, VIDEO देख...

लॉकडाउन में सांसद बेटा अपने मंत्री पिता की बना रहा हजामत, VIDEO देख हंस पड़ेंगे आप

1st Bihar Published by: Updated Apr 12, 2020, 3:39:05 PM

लॉकडाउन में सांसद बेटा अपने मंत्री पिता की बना रहा हजामत, VIDEO देख हंस पड़ेंगे आप

- फ़ोटो

PATNA : लॉकडाउन की अजब-गजब तस्वीरों में इसे शुमार कर सकते हैं आप । बिल्कुल खास हैं ये तस्वीरें । ये तस्वीरें देख कर आप कह उठेंगे बेटा हो तो ऐसा। चिराग पासवन के अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देख आप खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे। लेकिन आप इससे सीख भी ले सकते हैं। 


लॉकडाउन का वक्त है। क्या आम, क्या खास सभी घरों में कैद हैं। घर में ही अपना वक्त काट रहे हैं क्योंकि कोरोना जैसी महामारी को घर में रहकर मात दिया जा सकता है। ऐसे में घर में रहने के दौरान कुछ ऐसे पल सामने आ ही जाते हैं जिन्हें आप सोशल मीडिया में शेयर किए बिना नहीं रह सकते। कुछ ऐसा ही वीडियो शेयर किया बिहार के जमुई से सांसद और एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान। वीडियो में वे केन्द्र सरकार में मंत्री और अपने पिता रामविलास पासवान की शेविंग करते दिख रहे हैं। वीडियो को जिस अंदाज में चिराग पासवान ने ट्वीट किया है वो भी बड़ा ही मजेदार है। वीडियो को फास्ट फार्वर्ड मोड में बना कर डाला गया है। चिराग कभी अपने पिता के राइट तो कभी लेफ्ट जाकर बड़ी मेहनत करते हुए उनकी शेविंग करते दिख रहे हैं।


चिराग पासवान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा है कि ये मुश्किलों का दौर है , लेकिन लॉकडाउन का ये एक बेहतरीन उजला पक्ष भी है। इस मौके पर मुझे अपनी छिपी प्रतिभा का पता चल गया है। उन्होनें लिखा है कि कोरोना से लड़ाई की इस घड़ी में ये मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत क्षण है। जिसे मैं भूलना नहीं चाहूंगा।