BETTIAH: दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा गया, बैटरी चोरी का आरोप, वीडियो वायरल Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, कोर्ट से मांगी अंतरिम जमानत Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, कोर्ट से मांगी अंतरिम जमानत इंटैक हेरिटेज क्विज़ में पूर्णिया चैप्टर और विद्या विहार के छात्रों ने रचा इतिहास, जीता पहला स्थान Bihar Election 2025: पूर्व IPS शिवदीप लांडे इस सीट से लड़ेंगे बिहार विधानसभा का चुनाव, NR कटवाने के बाद खुद किया एलान Bihar Election 2025: पूर्व IPS शिवदीप लांडे इस सीट से लड़ेंगे बिहार विधानसभा का चुनाव, NR कटवाने के बाद खुद किया एलान Bhojpur News: वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने रचा नया इतिहास, 124 विद्यार्थियों का CHO के पद पर हुआ चयन Bhojpur News: वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने रचा नया इतिहास, 124 विद्यार्थियों का CHO के पद पर हुआ चयन IRCTC घोटाले को लेकर रोहित सिंह ने लालू परिवार पर बोला बड़ा हमला, कहा– ‘तेजस्वी की हार राघोपुर से तय’ Bihar News: बिहार से दिल्ली जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की AC बोगी में उठा धुआं, रेल यात्रियों में मचा हड़कंप; ऐसे टला बड़ा हादसा
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 18 Nov 2023 05:55:58 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : नहाय खाय से शुरू हुए चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ का आज दूसरा दिन है। खरना पूजा के साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत हो गई। खरना पूजा में छठ व्रतियों ने रोटी के साथ-साथ दूध और गुड़ में बने खीर का प्रसाद चढ़ाकर पूजा अर्चना की जिसके बाद छठव्रति ने प्रसाद ग्रहण किया। खरना का प्रसाद परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों के बीच वितरण किया गया। छठ व्रतियों का पैर छूकर लोगों ने आशीर्वाद लिया। वही छठ व्रतियों ने अपने-अपने घरों में भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
बता दें कि खरना के अगले दिन छठव्रती अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देती है। इस दिन परिवार के सभी सदस्यों के साथ छठव्रति छठ घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देती है। रविवार की शाम को छठव्रति डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी। पटना में सूर्यास्त का समय शाम 5 बजे है जबकि अररिया में 4 बजकर 49 मिनट पर ही सूर्यास्त हो जाएगा। अररिया में छठ व्रतियों को जल्दी अर्घ्य देना होगा क्योंकि सबसे पहले अररिया में ही सूर्यास्त होगा।
इसके बाद ही अन्य जिलों में सूर्यास्त होगा। वही अगले दिन 20 नवंबर को सबसे पहले सूर्योदय कटिहार और किशनगंज में होगा। यहां छठव्रति भगवान सूर्य को सबसे पहले अर्घ्य दे सकेंगी। 19 नवंबर को छठव्रति डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगी और अगले दिन 20 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देगी। पटना सहित अन्य जिलों में कब सूर्योदय होगा और कब सूर्यास्त आइए जानते हैं।
पटना-19 नवंबर को सूर्यास्त 5 बजे
पटना- 20 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 10 मिनट
गया-19 नवंबर को सूर्यास्त शाम 5 बजे
गया-20 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6.10 बजे
भागलपुर-19 नवंबर को सूर्यास्त का समय शाम 4.53 बजे
भागलपुर- 20 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6.02 बजे
पश्चिम चंपारण-सूर्यास्त शाम 5 बजे
पश्चिम चंपारण-सूर्योदय सुबह 6.15 बजे
जमुई-सूर्यास्त 4.57 बजे
जमुई-सूर्योदय 6.05 बजे
बक्सर-सूर्यास्त शाम 5.05 बजे
बक्सर-सूर्योदय सुबह 6.15 बजे
शिवहर-सूर्यास्त शाम 4.58 बजे
शिवहर- सूर्योदय सुबह 6.11 बजे
भोजपुर-सूर्यास्त शाम 5.02 बजे
भोजपुर-सूर्योदय सुबह 6.12 बजे
वैशाली- सूर्यास्त शाम 4.59 बजे
वैशाली-सूर्योदय 6.09 बजे
सीतामढ़ी-सूर्यास्त शाम 4.57 बजे
सीतामढ़ी-सूर्योदय सुबह 6.10 बजे
औरंगाबाद-सूर्यास्त शाम 5.05 बजे
औरंगाबाद-सूर्योदय सुबह 6.12 बजे
बेगूसराय- सूर्यास्त शाम 4.56 बजे
बेगूसराय-सूर्योदय सुबह 6.06 बजे
खगड़िया-सूर्यास्त शाम 4.55 बजे
खगड़िया-सूर्योदय सुबह 6.05 बजे
बांका- सूर्यास्त का समय-4.54 बजे
बांका- सूर्योदय का समय-6.02 बजे
कटिहार-सूर्यास्त का समय शाम 4.50 बजे
कटिहार-सूर्योदय का समय सुबह 6 बजे
नवादा-सूर्यास्त शाम 4.59 बजे
नवादा-सूर्योदय सुबह 6.07 बजे
नालंदा-4.59 बजे सूर्यास्त का समय
नालंदा- सुबह 6.08 बजे सूर्योदय
अररिया-सूर्यास्त का समय शाम 4.49 बजे
अररिया- अगले दिन सूर्योदय का समय सुबह 6.02 बजे
सीवान- सूर्यास्त का समय शाम 5.02 बजे
सीवान-सूर्योदय सुबह 6.14 बजे
समस्तीपुर- सूर्यास्त शाम 4.57 बजे
समस्तीपुर-सूर्योदय सुबह 6.08 बजे
सहरसा- सूर्यास्त का समय 4.53 बजे
सहरसा- सूर्योदय का समय सुबह 6.05 बजे
किशनगंज-सूर्यास्त का समय शाम 4.48 बजे
किशनगंज- सूर्योदय का समय सुबह 6 बजे
कैमूर-सूर्यास्त शाम 5.07 बजे
कैमूर-सूर्योदय शाम 6.15 बजे
लखीसराय- सूर्यास्त का समय शाम 4.57 बजे
लखीसराय- सूर्योदय का समय सुबह 6.05 बजे
मधेपुरा- सूर्यास्त का समय शाम 4.53 बजे
मधेपुरा-सूर्योदय सुबह 6.04 बजे
मुंगेर- सूर्यास्त का टाईम 4.55 बजे
मुंगेर- अगले दिन सूर्योदय का टाईम सुबह 6.04 बजे
पूर्णिया-19 नवंबर को सूर्यास्त शाम 4.50 बजे
पूर्णिया-20 नवंबर को सुबह सूर्योदय का समय 6.01 बजे
जहानाबाद-19 नवंबर को सूर्यास्त शाम 5.01 बजे
जहानाबाद-20 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6.10 बजे
मुजफ्फरपुर-19 नवंबर को सूर्यास्त शाम 4.58 बजे
मुजफ्फरपुर-20 नवंबर सूर्योदय सुबह 6.10 बजे
छपरा-19 नवंबर को सूर्यास्त शाम 5.01 बजे
छपरा-20 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6.12 बजे
दरभंगा-19 नवंबर को सूर्यास्त शाम 4.55 बजे
दरभंगा-20 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6.08 बजे
सुपौल- सूर्यास्त शाम 4.53 बजे
सुपौल- सूर्योदय सुबह 6.05 बजे
अरवल-सूर्यास्त शाम 5.02 बजे
अरवल-सूर्योदय सुबह 6.11 बजे
रोहतास- सूर्यास्त शाम 5.05 बजे
रोहतास- सूर्योदय सुबह 6.14 बजे
मधुबनी- सूर्यास्त का समय 4.55 बजे
मधुबनी- सूर्योदय 6.08 बजे
पूर्वी चंपारण- सूर्यास्त 4.59 बजे
पूर्वी चंपारण-सूर्योदय 6.13 बजे
शेखपुरा- शाम 4.58 बजे सूर्यास्त
शेखपुरा-सुबह 6.06 बजे सूर्योदय
गोपालगंज-सूर्यास्त शाम 5.01 बजे
गोपालगंज-सूर्योदय सुबह 6.14 बजे