1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 04, 2023, 7:29:26 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। लोजपा (रामविलास) भी अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुट गई है।
सोमवार यानी 4 दिसंबर को मुजफ्फरपुर के मीनापुर विधानसभा के मुसुतपुर और राघोपुर पंचायत के विभिन्न गांव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रचार प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कई सभाओं का आयोजन किया।
इस दौरान उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार से बताया। मीनापुर विधानसभा के पंचायतों में जनसंपर्क कर सभी लोगों से लोक जनशक्ति पार्टी से उनके विचारधारा को बताया और उनसे जुड़ने की अपील की।
इस मौके पर उन्होंने जिला उपाध्यक्ष समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुकेश कुमार राणा प्रखंड अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र पासवान को एक सप्ताह के अंदर बूथ कमेटी तैयार करने को कहा है। इस अवसर पर देवेंद्र पासवान, प्रेम पासवान, मिथिलेश पासवान, शंभू रजक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।