Hindi News / news / महंगाई की मार : रसोई गैस ने भी आम आदमी को दिया झटका...

महंगाई की मार : रसोई गैस ने भी आम आदमी को दिया झटका

1st Bihar Published by: Updated Nov 02, 2019, 9:31:10 AM

महंगाई की मार : रसोई गैस ने भी आम आदमी को दिया झटका

- फ़ोटो

PATNA : आम आदमी पर महंगाई की बार लगातार पड़ रही है। पेट्रोल-डीजल और दूध के साथ-साथ रसोई गैस की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। रसोई गैस अब पहले से ज्यादा महंगी हो गई है। 

गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं को बड़ा झटका देते हुए रसोई गैस के सिलेंडर को ₹76 महंगा कर दिया है। डॉमेस्टिक सिलेंडर की कीमत में ₹76 का इजाफा किया गया है जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें अब ₹118 महंगी होगी। रसोई गैस की कीमतें बढ़ने से घर का बजट बिगड़ना तय माना जा रहा है। 

14.2 किलो वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर ₹774 में मिलेगा, पहले इसकी कीमत ₹698 थी। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1390 रुपये हो गई है पिछले महीने इसकी कीमत 1271 रुपए थी।