Hindi News / news / मधेपुरा में अपराधियों का तांडव, युवक को दिनदहाड़े मारी गोली

मधेपुरा में अपराधियों का तांडव, युवक को दिनदहाड़े मारी गोली

1st Bihar Published by: Srikant Rai Updated Aug 16, 2022, 9:47:52 PM

मधेपुरा में अपराधियों का तांडव, युवक को दिनदहाड़े मारी गोली

- फ़ोटो

MADHEPURA: एक तरफ जहाँ बिहार में नये सरकार का गठन हो चुका है तो वही दूसरी तरफ अपराधी खुलेआम तांडव मचाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के सौरोनी कला गांव का है जहाँ हथियार से लैस 25 से 30 की संख्या में पहुँचे अपराधियों ने भीखन राम के घर पर हमला कर भीखन राम को गोली मार दी।


इस दौरान अपराधियों द्वारा कई राउंड फायरिंग करने की बात सामने आ रही है। इस दौरान अपराधियों ने परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी भी कर दिया। जख्मी भीखन राम का चिकित्सा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घायल के पुत्र सुरज कुमार ने बताया कि उनके गाँव के ही मुखिया पति नवीन मंडल से पिछले होली के पर्व में एक छोटा सा विवाद हुआ था जिसके प्रतिशोध में मुखिया पति द्वारा ही गोली कांड को अंजाम दिया गया है। 


इधर इस बाबत मधेपुरा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँच मामले की तहकीकात में लग गयी है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।