1st Bihar Published by: Updated Oct 26, 2019, 4:18:42 PM
- फ़ोटो
MADHUBANI: मधुबनी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है. भुतही बलान नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूब गए है.
नदी में डूबे पांच बच्चों में से दो बच्चों की मौत हो गई है. बचाए गए तीनों बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना मधेपुर के विशनपुर गांव की है.
बताया जा रहा है कि 5 बच्चे खेलने के लिए घर से बाहर निकले थे. लेकिन खेलने के दौरान वह नदी में नहाने लगे. इस दौरान गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे. तीन डूब रहे बच्चों को एक युवक ने बचा दिया है. वही, घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.