Hindi News / news / जहरीला फल खाने से 50 लोग बीमार, सभी को हॉस्पिटल में कराया गया...

जहरीला फल खाने से 50 लोग बीमार, सभी को हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

1st Bihar Published by: Abhishek Updated Jan 08, 2020, 9:57:15 PM

जहरीला फल खाने से 50 लोग बीमार, सभी को हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

- फ़ोटो

MADHUBANI: जहरीला फल खाने से 50 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं. सभी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र की है.

काजू समझकर खा गए थे सभी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बच्चों ने काजू समझकर एक पेड़ से जहरीला फल तोड़कर खा लिया. खाने के साथ ही कई बच्चे उसको घर लेकर आए और परिजनों को भी बताया कि यह काजू है. कुछ बच्चों के परिजन भी फल को खा लिए. जिससे उनकी भी तबीयत खराब हो गई.

सर में चक्कर और उल्टी की शिकायत

बच्चे से लेकर बड़े जो भी फल खाए तो उनके कुछ देर के बाद चक्कर आने लगा और उल्टी होने लगी. जिसके बाद गांव में अफरातफरी मच गई. तुरंत ग्रामीणों ने सभी को जयनगर अनुमंडल हॉस्पिटल में भर्ती कराया. इलाज करने वालों डॉक्टरों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है. जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है.