Hindi News / news / महागठबंध में All Is Not Well! एक सप्ताह में दोबारा मांझी और चौधरी...

महागठबंध में All Is Not Well! एक सप्ताह में दोबारा मांझी और चौधरी की हुई मुलाकात, नीतीश से चल रहे नाराज

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 02, 2023, 1:09:22 PM

महागठबंध में All Is Not Well! एक सप्ताह में दोबारा मांझी और चौधरी की हुई मुलाकात,  नीतीश से चल रहे नाराज

- फ़ोटो

PATNA: अभी कुछ दिनों पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता विजय कुमार चौधरी अचानक जीतन राम मांझी के आवास पर नजर आए थे. वही आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी आज वित् मंत्री विजय कुमार चौधरी से मिलने उनके 5 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे.


बता दें  बीते दिनों में जीतन राम मांझी ने महागठबंधन में रहते हुए कुछ बयान दिए हैं और कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाए जाने की भी मांग की है. और लोकसभा चुनाव के दौरान सीट को लेकर कई तरह की बयानबाजी की गई थी. जिसके बाद JDU के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री विजय चौधरी ने जीतन राम मांझी से मुलाकात की थी और मुलाकात के बाद कहा था सब ठीक है.मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जब से दिल्ली में BJP नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, तभी से जीतन राम मांझी के BJP से नजदीकी बताई जा रही है.


वही आज दोनों नेताओं के बीच मुलाकत लगभग आधे घंटे से भी ऊपर की थी. एक सप्ताह में दोबारा मुलाकात के कई मायने निकले जा रहे है. इसकी वजह है कि अभी कुछ दिनों पहले ही जीतन राम मांझी के कई ऐसे बयान आए हैं. जिससे ऐसा लगा कि महागठबंधन में वह कंफर्टेबल महसूस नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में इस मुलाकात के खास मायने हो सकते हैं.