Hindi News / news / महाराष्ट्र को लेकर अजय आलोक ने फिर उड़ाया प्रशांत किशोर का मजाक, कहा...

महाराष्ट्र को लेकर अजय आलोक ने फिर उड़ाया प्रशांत किशोर का मजाक, कहा - मास्टर साहब ने शिवसेना को डूबो दिया

1st Bihar Published by: Updated Nov 11, 2019, 9:00:24 PM

महाराष्ट्र को लेकर अजय आलोक ने फिर उड़ाया प्रशांत किशोर का मजाक, कहा - मास्टर साहब ने शिवसेना को डूबो दिया

- फ़ोटो

PATNA : महाराष्ट्र में हो रहे सत्ता के खेल को लेकर जदयू नेता अजय आलोक ने प्रशांत किशोर का जमकर मजाक उड़ाया है. दरअसल ये माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर आज कल शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को सलाह दे रहे हैं. PK की सलाह पर ही उद्धव ठाकरे के मन में मुख्यमंत्री बनने की इच्छा प्रबल हुई. इसी मसले पर अजय आलोक ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधा है.

ट्वीटर पर डॉ अजय आलोक का हमला
जदयू के पूर्व प्रवक्ता और नेता डॉ अजय आलोक ने कहा है कि "एक हैं मास्टर स्ट्रैटेजिस्ट पिछले कुछ दिनो से शिव सेना उनसे ज्ञान ले रही थी नतीजा सब देख रहे हैं -अब महामहिम ने और समय नहीं दिया लगता हैं इस पहलू पे मास्टर साहब ने ध्यान नहीं दिया होगा !!! नतीजा ना तीन में ना तेरह में ! कहते हैं ना गफ़लत में सब गए , माया मिली ना राम ।जय मातर साब"

प्रशांत किशोर पर निशाना
दरअसल ये खबर आ चुकी है कि प्रशांत किशोर ने ही उद्धव ठाकरे को बीजेपी से निपटने के गुर बताये थे. प्रशांत किशोर के उद्धव और उनके बेटे आदित्य ठाकरे के लगातार संपर्क में रहने की खबरें आम है. ऐसे में अजय आलोक ने पीके पर हमला बोला है.