1st Bihar Published by: Updated Sep 13, 2022, 3:21:47 PM
- फ़ोटो
GOPALGANJ: गोपालगंज के एक दारोगा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग भी दंग हैं। वीडियो महावीरी जुलूस का है जब कुछ युवक लाठी भांजते दिखे थे। युवको को देख दारोगा इतना उत्साहित हुआ कि वो भी हाथ में लाठी लेकर करतब दिखाने लगा। दारोगा के लाठी भांजता देख लोग ताली बजाने लगे और उनका उत्साह बढ़ाने लगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब खूब वायरल होने लगा है।
गौरतलब है कि गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा के दौरान जुलूस निकाला गया था। 11 सितंबर को हथुआ थाना क्षेत्र के मनी छापर गांव में जुलूस निकाली गयी थी। इस दौरान युवकों ने अपने कला का प्रदर्शन किया था। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी ताकि किसी तरह की अनहोनी ना हो। इस दौरान दारोगा जी की ड्यूटी लगी हुई थी।
युवक ढोल नगाड़ों के धून पर लाठी भांजते दिखे और करतब दिखाते नजर आएं। तभी वहां मौजूद दारोगा खुद को रोक नहीं पाया और हाथ में लाठी लेकर भांजने लगा और करतब दिखाने लगा। राजा राम की करतब को देख लोग ताली बजाने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख लोग भी दंग हैं। कुछ लोग इनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग सवाल उठा रहे है। कुछ लोगों का कहना है कि विधि व्यवस्था बहाल कराने की जिम्मेदारी जिन कंधों पर है यदि वो ही करतब दिखाएंगे तब फिर कानून व्यवस्था कौन संभालेगा।