ब्रेकिंग न्यूज़

IRCTC Aadhaar Verification: इस टाइम में ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आधार अनिवार्य, IRCTC के नियमों में बड़ा बदलाव IRCTC Aadhaar Verification: इस टाइम में ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आधार अनिवार्य, IRCTC के नियमों में बड़ा बदलाव Bihar Election 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले RJD ने पूर्व विधायक समेत उसके दो बेटों को पार्टी से निकाला, लगाए यह गंभीर आरोप Bihar Election 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले RJD ने पूर्व विधायक समेत उसके दो बेटों को पार्टी से निकाला, लगाए यह गंभीर आरोप Bihar Election 2025: गोपालगंज में दलितों की पिटाई पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- RJD दलित समाज की दुश्मन, यह उनका नेचर Bihar Election 2025: गोपालगंज में दलितों की पिटाई पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- RJD दलित समाज की दुश्मन, यह उनका नेचर Patna robbery : पटना में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट: अपराधियों ने DCM ड्राइवर को मारी गोली, मचा हड़कंप Indian Railways : भारतीय रेलवे की नई पहल,ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा स्वादिष्ट खान; ऐप से ई-कैटरिंग सेवा शुरू Bihar Election 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बिहार पुलिस का एक्शन, झारखंड की सीमा से हार्डकोर नक्सली अरेस्ट Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं?

महिला मुखिया के साथ प्रखंड प्रमुख पति ने की छेड़खानी, जान से मारने की भी दी धमकी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 13 Mar 2023 08:20:31 PM IST

महिला मुखिया के साथ प्रखंड प्रमुख पति ने की छेड़खानी, जान से मारने की भी दी धमकी

- फ़ोटो

PATNA: दुल्हिन बाजार प्रखंड के अंचल कार्यालय में प्रखंड प्रमुख पति ने महिला मुखिया के साथ छेड़खानी की। इस दौरान आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पालीगंज एएसपी और थाने में लिखित शिकायत की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दुल्हीनबाजार प्रखंड के सेलैरी भेलौरी पंचायत के वर्तमान मुखिया रेखा कुमारी द्वारा पंचायत में प्राचीन कुआं का जिनोधार का कार्य चल रहा था इसी विवाद को लेकर रेखा कुमारी मुखिया अपने पति हरे कृष्णा के साथ प्रखंड के अंचल कार्यालय पहुंची. जहां अंचल कार्यालय में मौजूद अंचलाधिकारी नागेंद्र कुमार के मौजूदगी में प्रमुख पति मनोज कुमार और उसके अन्य साथी के द्वारा बातचीत शुरू हुआ इसी दौरान प्रमुख पति मनोज कुमार, रामप्रवेश यादव के अलावा अन्य अज्ञात लोगों ने मुखिया रेखा कुमारी के साथ छेड़खानी, मारपीट के साथ-साथ मुखिया रेखा कुमारी और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिया। 


यहां तक मुखिया रेखा कुमार के गले में सोने की चेन को प्रमुख पति के लोगों ने छीनकर फरार हो गया. सोचने वाली बात यह है कि अंचल कार्यालय के अंदर मुखिया रेखा कुमारी और उनके पति हरे कृष्णा मौजूद थे इसके अलावा प्रमुख पति मनोज कुमार के अलावा एक दर्जन से ऊपर उनके लोग मौजूद थे. बात यह है कि अंचल कार्यालय के अंदर बिना अनुमति के इतने लोग आखिरकार कैसे घुस गए . जबकि मुखिया के समर्थकों को अंचलाधिकारी नागेंद्र कुमार ने कार्यालय के बाहर ही रोक दिया. 


हालांकि घटना को लेकर पीड़ित मुखिया रेखा कुमारी ने स्थानीय दुल्हीनबाजार थाना में प्रखंड प्रमुख पति मनोज कुमार, रामप्रवेश यादव के अलावा अन्य अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है जहां आवेदन में मारपीट, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी लिख कर दिया गया है.


थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सेलोरी भेलौरि पंचायत की वर्तमान मुखिया रेखा कुमारी के द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है जिसमें प्रमुख पति मनोज कुमार, रामप्रवेश यादव के सहित अन्य लोग शामिल है जहां मुखिया के द्वारा बताया गया कि उनके साथ छेड़खानी मारपीट और जान से मारने की धमकी दिया गया है फिलहाल पुलिस अंचल कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।