जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय Bihar news: बिहार विधान परिषद में नौकरी करने का सुनहरा मौका, निकली इतने पदों पर भर्ती; जानिए कैसे करें आवेदन School Fees : स्कूलों में डिजिटल ट्रांसपेरेंसी का बड़ा कदम, अब UPI से होगी फीस पेमेंट; खत्म होंगी लंबी लाइनें Success Story: IFS ऑफिसर गीतिका की अनसुनी दास्तां, खुद को सोशल मीडिया से दूर कर कैसे किया कमाल? आप भी जानिए अनोखी ट्रिक
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 05 May 2024 05:47:35 PM IST
- फ़ोटो
KISHANGANJ : किशनगंज में एक महिला ने एक साथ 5 बेटियों को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया। पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि सभी बच्चियां और उनकी मां स्वस्थ हैं। सभी बच्चियों का वजन एक किलो के अंदर बताई जाती है। बता दें कि महिला को पहले से तीन साल का एक बेटा है। अब वो 6 बच्चों की मां हो गई हैं। परिवार में एक साथ पांच बेटियों के आने को लेकर घर में खुशी का माहौल बना हुआ है।
मामला किशनगंज के पोठिया प्रखंड का है। जहां एक प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रसव पीड़ा के बाद महिला को भर्ती कराया गया था। महिला की पहचान ठाकुरगंज कनकपुर पंचायत के जालमिलिक गांव निवासी 20 वर्षीया ताहिरा बेगम के रूप में हुई है। ताहिरा बेगम ने बताया कि जब उसे पता चला कि उसके गर्भ में 5 बच्चे पल रहे हैं तो यह सुनकर काफी डर गयी थी। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि आगे क्या होगा?
ताहिरा बेगम ने बताया कि जब वो 2 माह की गर्भवती थी तभी यह पता चला कि पेट में चार बच्चे हैं। बाद में डॉक्टर के पास जब वो चेकअप करवाने गई तो इस बात का पता चला कि उसके गर्भ में 4 नहीं 5 बच्चे पल रहे हैं। तभी से वो काफी डरी हुई थी। लेकिन इलाज कर रही डॉक्टर ने कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। फिर मैंने सब ऊपर वाले पर छोड़ दिया और वो पांच बेटियों की मां बन गयी है। ताहिरा को जब पता चला कि उसके पांचों बच्चियां स्वस्थ है तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
वहीं डॉक्टर फरजाना ने बताया कि बहुत मुश्किल से ऐसे केस सामने आते हैं। अल्ट्रासाउंड में पता चला की पेशेंट के पेट में 5 बच्चे हैं। जैसे ही पेशेंट को इस बात की जानकारी हुई वो घबरा गई थी। पेशेंट को समझाया गया कि घबराने की जरूरत नहीं है। हमारी कोशिश रहेगी कि प्रसव सही ढंग से हो। डॉ. फरजाना ने बताया कि यह केस उनके लिए चैलेंज से भरा हुआ था इसके बावजूद उनकी कोशिश रंग लाई और आज ताहिरा बेगम ने एक साथ 5 बेटियों को जन्म दिया। सबसे आश्चर्यजनक बात है कि सभी बच्चियों का जन्म नॉर्मल डिलीवरी से हुआ है।
डॉक्टर फरजाना ने बताया कि आज सुबह जब उसको लेबर पेन हुआ तो उसकी डिलीवरी कराई गई। इस दौरान पेशेंट को 5 लड़कियां हुई हैं। सब कुछ सही है। अब पेशेंट को हायर सेंटर भेजा जा रहा है। यह नार्मल डिलीवरी हुई है। पेशेंट और उसकी पांचों बच्चियां स्वस्थ हैं। केस चैलेंजिंग होने के बावजूद सूझबूझ के साथ बच्चों की डिलीवरी कराई गई है।
वही महिला के परिजनों का कहना था कि ताहिरा बेगम ने 5 बेटियों को जन्म दिया है। एक साथ 5 बेटियों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। हम लोग काफी खुश है। ताहिरा बेगम पहले से एक बेटे की मां है। उनके बेटे को एक साथ पांच बहनें मिली है। इससे खुशी की बात और क्या हो सकता है। परिजनों ने कहा कि रेजा नर्सिंग होम की डॉ. फरजाना की कोशिश रंग लाई है। उन्होंने बहुत ही अच्छी तरह नॉर्मल डिलीवरी करवाई जो काबिले-तारीफ है।