Hindi News / news / ममता बनर्जी ने BJP को दिया बड़ा झटका, BJP विधायक और पार्षद ने...

ममता बनर्जी ने BJP को दिया बड़ा झटका, BJP विधायक और पार्षद ने TMC का दामन थामा

1st Bihar Published by: Updated Aug 31, 2021, 4:36:54 PM

ममता बनर्जी ने BJP को दिया बड़ा झटका, BJP विधायक और पार्षद ने TMC का दामन थामा

- फ़ोटो

DESK: बंगाल की CM ममता बनर्जी ने BJP को बड़ा झटका दिया है। BJP विधायक विश्वजीत दास और पार्षद मोनोतोष दास ने TMC का दामन थाम लिया हैं। आज दोनों ने TMC की सदस्यता ग्रहण की। बता दें की बीते सोमवार को भी बिशुनपुर से BJP विधायक तन्मय घोष ने TMC को ज्वाइन किया था। सोमवार के बाद आज मंगलवार को भी यह सिलसिला जारी रहा।  


विश्वजीत दास के पार्टी छोड़ने के सवाल पर BJP ने कहा कि इससे पार्टी को ज्यादा असर पड़ने वाला नहीं है। विश्वजीत के टीएमसी में जाने के बाद अब बीजेपी के विधायकों की संख्या 72 हो गई है। जबकि विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 77 विधायक विजयी हुए थे।


 सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में कुछ और विधायक भी है जो बीजेपी छोड़ सकते हैं और टीएमसी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। बीजेपी से टीएमसी में आने का दौरान लगातार जारी है।