1st Bihar Published by: Mayank Kumar Updated Oct 03, 2023, 10:04:12 PM
- फ़ोटो
MANER: पटना के मनेर नगर परिषद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। मृत डॉक्टर की पहचान डॉ. शशिकांत कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। पुलिस ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी है।
मिली जानकारी के अनुसार रोजाना की मंगलवार को भी डॉक्टर साहब पटना से मनेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आए हुए थे। तभी मरीजों को देखने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। घटना के जानकारी देते हुए मनेर थानाध्यक्ष संजय शंकर ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगी की उनकी मौत कैसे हुई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।