1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 02, 2023, 4:07:58 PM
- फ़ोटो
PATNA: सारण के मांझी विधानसभा के पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वर्ष 1985 में स्व० बुद्धन प्रसाद यादव पहली बार बिहार विधानसभा का सदस्य निर्वाचित हुये थे।
वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।