ब्रेकिंग न्यूज़

Alia Bhatt: सोशल मीडिया पर क्यों हो रही आलिया भट्ट की फजीहत, अभिनेत्री ने कान्स डेब्यू भी किया कैंसिल? Trump mediation India Pakistan Ceasefire: ट्रंप की दोबारा मध्यस्थता की कोशिश: बोले- भारत-पाकिस्तान साथ डिनर करें, भारत ने सख्ती से खारिज किया Anita Anand: गीता की शपथ ले कनाडा की पहली हिंदू महिला विदेश मंत्री बनी अनीता आनंद, किया बेहतर दुनिया का वादा Bihar Khurma Traditional sweets: बिहार के भोजपुर का 'खुरमा' बना अंतरराष्ट्रीय स्वाद का प्रतीक, 80 साल पुरानी परंपरा आज भी कायम Bihar News: तेल टैंकर और ट्रेलर की भीषण टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग, ड्राइवर भी झुलसा Parenting Tips after exam result : अगर बच्चों के आये हैं कम मार्क्स ? इस तरह बढ़ाएं उसका आत्मविश्वास, Parenting में काम आएंगे ये Gold Tips! India-Pakistan Ceasefire: इधर पाकिस्तान ने टेके घुटने, उधर बौरा गया चीन, इस एक बात को पचा नहीं पा रहा ड्रैगन Bihar news: बिना फ्रैक्चर चढ़ा दिया प्लास्टर! बिहार के सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही आई सामने Bihar News: बारात में अवैध हथियार लहरा हीरो बनना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर अब होगी तगड़ी खातिरदारी Vigilance Report on corruption in Bihar: दागी अफसरों पर बड़ी कार्रवाई! अब नहीं मिलेगा प्रमोशन, सबसे ज्यादा फंसे इस विभाग के कर्मचारी

मंत्री अशोक चौधरी के तोते से खेलते दिखे अनंत सिंह, वीडियो आया सामने

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 15 May 2024 05:12:00 PM IST

मंत्री अशोक चौधरी के तोते से खेलते दिखे अनंत सिंह, वीडियो आया सामने

- फ़ोटो

PATNA: आर्म्स एक्ट में सजायाफ्ता मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह 5 मई को पटना के बेऊर जेल से पैरोल पर बाहर आए थे। पुस्तैनी संपत्ति के बंटवारे के लिए 15 दिनों की पैरोल बाहुबली अनंत सिंह को मिली है। पैरोल पर जेल से बाहर आए मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह बुधवार को बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। पैरोल के दसवें दिन बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से उनकी मुलाकात हुई।


 इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान अशोक चौधरी अपने तोते से अनंत सिंह को मिलाया। अनंत सिंह ने पक्षी को अपने हाथ में लिया और उसे खिलाने लगे। पक्षी से खेलते अनंत सिंह का वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि अनंत सिंह सफेद शर्ट और पैंट पहने हुए हैं और जूता भी उन्होंने सफेद पहन रखा है। अशोक चौधरी के घर पर सोफा पर वो बैठे हुए हैं और मंत्री अपने तोते को लेकर आते हैं और अनंत सिंह के हाथ में उसे देता है। फिर तोते को लेकर बातचीत होने लगती है। 


पक्षी से खेलने के बाद अनंत सिंह तोते को उनके मालिक को दे देते हैं। फिर तोता अशोक चौधरी के हाथ पर बैठकर खेलने लगता है। यह खुबसुरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि बाहुबली अनंत सिंह पशु और पक्षियों को काफी प्यार करते हैं। वे घोड़ के शौकीन ज्यादा है। आज फिर उनका यह प्रेम सामने आया है। मंत्री के तोते को वो हाथ में लेकर खेलते दिखे। इस दौरान इस पक्षी को देखकर अनंत सिंह काफी खूश दिख रहे थे। 


बता दें कि जब से अनंत सिंह पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं तभी से वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ के कसीदे पढ़ रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर कहा कि ना तो नीतीश कुमार जैसा कोई मुख्यमंत्री बना है और ना ही आगे बनेगा। नीतीश कुमार की तारीफ करते वो नहीं थक रहे हैं। उनका कहना है कि नीतीश कुमार की तरह ना तो कोई मुख्यमंत्री बिहार में पैदा हुआ है और ना ही कभी पैदा होगा। 


अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार शुरू से ही जनता के दीवाने थे वे जनता की सेवा में दिन रात लगे रहते थे और भी बिहार के लोगों की सेवा में लगे हैं। उनके जैसा बिहार में विकास कार्य किसी ने नहीं किया। अनंत सिंह ने मीडिया से कहा कि आपने लालू यादव का शासन नहीं देखा है तब दिल्ली में नौकरी करने वालों के परिजनों को उठा लिया जाता था। 


अनंत सिंह ने फिर कहा कि मैं किसी की पार्टी में नहीं हूं लेकिन फिर भी कहता हूं कि नीतीश कुमार की तरह ना कोई नेता बिहार में पैदा हुआ है और ना ही होगा। बाहुबली अनंत सिंह से मुलाकात के बाद बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने एक्स पर लिखा कि आज आवास पर मोकामा विधानसभा से पूर्व विधायक भाई अनंत सिंह जी का आगमन हुआ। इस दौरान उनसे समाजहित व क्षेत्रहित सहित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।