1st Bihar Published by: Updated Apr 20, 2020, 1:18:37 PM
- फ़ोटो
PATNA: आज से बिहार सरकार के सभी सरकारी कार्यालय खुल गया है. मंत्री भी कामकाज संभाल लिए हैं. आज भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने अपने ऑफिस पहुंचे और कामकाज को शुरू किया.
27 दिन बाद आज कार्यालय पहुंचे चौधरी ने कहा कि जरूरी काम काज आज से शुरू हो रहा है.रुके कामों को आगे बढ़ाया जाएगा. वहीं जो दैनिक मजदूर हैं उनके जीवन को थोड़ी गति मिलेगी. उन्होंने कहा समस्या बड़ी है लेकिन राज्य को भी चलना है. अगर परिस्थिति और बिगड़ती है तो सोच विचार कर के ठोस कदम उठाये जाएंगे.
चौधरी ने लॉकडाउन के कारण पेंडिंग कामों में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है. इस दौरान अधिकारी आए और कई फाइलों पर साइन कराया. लॉकडाउन तो 3 मई तक रहेगा, लेकिन इस दौरान कोई काम प्रभावित न हो. इसको लेकर सरकारी ऑफिस को खोला गया है. वहीं, उन्होंने कहा कि जो बच्चे बाहर फंसे हैं उनके लिये सरकार सोच रही है. आवश्यकता के अनुसार उन्हें लाया जाएगा. बीजेपी विधायक पर कहा कि जांच होगी जो गलत होगा उसपर कार्रवाई होगी.