Hindi News / news / दिशा की मौत के बाद एक्ट‍िव था उनका फोन, कौन कर रहा था...

दिशा की मौत के बाद एक्ट‍िव था उनका फोन, कौन कर रहा था फोन को हैंडल?

1st Bihar Published by: Updated Aug 24, 2020, 1:44:11 PM

दिशा की मौत के बाद एक्ट‍िव था उनका फोन, कौन कर रहा था फोन को हैंडल?

- फ़ोटो

DESK : एक तरफ जहां सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सबीआई एक्शन में है. तेजी से जांच आगे बढ़ रही है. आज रिया चक्रवर्ती के भाई से सीबीआई पूछताछ कर रही है. तो इन सब के बीच दिशा सालियान से जुड़ी चौंकाने वाली खबर  सामने आई है. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत के बाद भी उनका फोन एक्टिव था. ऐसे में कई सवाल सामने उठते हैं.  बताया जा रहा है कि दिशा सालियान की मौत 7 जून को हुई लेकिन उनका सेलफोन 17 जून तक एक्टिवेट था.

तो कौन था जिसके पास दिशा का फोन था और उसने दिशा के फोन से किसे कॉल किया था और क्यों की गई थी. इन सब के बीच सबसे बड़ा सवाल मुंबई पुलिस पर उठ रहा है कि आखिर उन्होंने दिशा का फोन  फॉरेंसिक जांच के लिए  क्यों नहीं लिया.