1st Bihar Published by: Updated Dec 28, 2019, 7:22:13 AM
- फ़ोटो
PATNA : शनिवार को ठंड को लेकर मौसम विभाग ने पटना समेत पूरे बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. तेज बर्फीली हवाओं की वजह से ठिठुरन का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान में और गिरावट होगी.
ठंड से शुक्रवार को बिहार में 11 लोगों की मौत हो गई. गोपालगंज में 2, छपरा में आंगनबाड़ी सेविका, आरा के जगदिशपुर में किसान, सीवान , मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी और बेतिया में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं खगड़िया में 2 मौत की खबर है.
बर्फबारी के कारण बढ़ी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है. जिसके दिल्ली और एनसीआर में तेज ठंड पड़ रही है. यह ठंड यूपी होते हुए बिहार के सभी जिलों में तक पहुंच गई है. मौसम विभाग ने बताया है कि 28 और 29 दिसंबर को पटना के साथ ही रोहतास, बक्सर, गोपालगंज,सीवान, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 14 से 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच होने का अनुमान है. 28 दिसंबर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है.