Hindi News / news / 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, कैंपेन के साथ BJP का...

'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, कैंपेन के साथ BJP का चुनावी शंखनाद, PM मोदी देंगे गुरु मंत्र

1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Jun 27, 2023, 11:01:05 AM

'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, कैंपेन के साथ BJP का चुनावी शंखनाद, PM मोदी देंगे गुरु मंत्र

- फ़ोटो

PATNA: PM नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी की ओर से चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. 


जहां इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तरकिशोर प्रसाद, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, जीवेश मिश्रा, सहित कई विधायक, बीजेपी नेता एवं कार्यकर्ताओं पहुचें है. जो PM मोदी के साथ वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे.


बता दें इस दौरान प्रधानमंत्री देश के सभी बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संवाद से जिले के सभी बूथ-मंडलों के कार्यकर्ता जुड़ेंगे. संवाद कार्यक्रम में देशभर के लगभग 10 लाख बूथों के करोड़ों कार्यकर्ता भी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे. जहां प्रदेश के 1918 संगठनात्मक मंडलों और बूथों पर मौजूद कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित भी करेंगे.