1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 17, 2024, 7:57:48 AM
- फ़ोटो
PATNA : पाटलिपुत्र से लोकसभा के राजद प्रत्याशी मीसा भारती के चुनावी प्रचार के 8 मई को हुए रोड शो और सभा को लेकर कार्यपालक अधिकारी सह दंडाधिकारी के आदेश पर मनेर थाने में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। इस दौरान मनेर के छितनावां से नगर परिषद तक रोड शो का आयोजन किया गया था। उसके बाद मनेर के एक मैरिज हॉल में सभा की गई।
वहीं, इसको लेकर कार्यपालक पदाधिकारी सह दंडाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता ने आचार संहिता उल्लंघन मामले की जांच की। दोषी पाए जाने पर आयोजक दिलीप कुमार सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी की दर्ज कराई गई है।