1st Bihar Published by: Updated Mar 23, 2020, 11:41:52 AM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां लॉकडाउन के आदेश के बाद पटना के डीएम कुमार रवि पटना स्थित मीठापुर बस स्टैंड का जायजा लेने पहुंचे. जहां आदेश के बाद भी बस स्टैंड में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही थी.
मीठापुर बस स्टैंड में यात्रियों से भरी बस देखकर डीएम नाराज हो गए और तत्काल 2 घंटे में बस स्टैंड को खाली करने का आदेश दे दिया है. डीएम के आदेश के बाद मीठापुर बस स्टैंड में हड़कंप मच गया.
बता दें कि कोरोना वायरस के देखते खतरे को देखते हुए बिहार सहित 10 राज्यों में लॉकडाउन कर दिया गया है. इसके बाद भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. जिसे देखते हुए पीएम मोदी ने राज्य सरकार को गंभीरता से कानून को पालन कराने का आदेश दिया है.