1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 11, 2024, 9:45:39 PM
- फ़ोटो
DESK: देश में पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई गैंग सुर्खियों में बना हुआ है। सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसी बीच अब दिग्गज अभिनेता और बंगाल बीजेपी के नेता मिथुन चक्रवर्ती को धमकी दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी ने मिथुन चक्रवर्ती को धमकी दी है और कहा है कि अगर 15 दिनों के भीतर उन्होंने मांफी नहीं मांगी तो अंजाम बुरा होगा। डॉन शहजाद भट्टी ने कहा है कि अगर मिथुन ऐसा नहीं करते हैं तो उनको पछताना पड़ सकता है। मिथुन को दुबई से यह धमकी दी गई है। पाकिस्तानी डॉन का दो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह धमकी देता दिख रहा है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान मुर्शिदाबाद के भरतपुर से एमएलए हुमायूं कबीर ने हिंदुओं को काट कर भागीरथी में बहाने की बात कही थी। इस बयान पर मिथुन चक्रवर्ती ने पलटवार किया था और 27 अक्टूबर को बंगाल में अमित शाह की रैली के दौरान मिथुन ने कहा था कि “मैं गृह मंत्री के सामने कहता हूं कि हम तुम्हें काट कर नदी में नहीं बहाएंगे लेकिन तुम्हारी जमीन में जरूर गाड़ देंगे”।
मिथुन के इसी बयान पर पाकिस्तानी डॉन ने धमकी दी है और कहा है कि, “मिथुन साहब आपको मेरी सलाह है कि 10-15 दिनों में वीडियो जारी कर माफी मांग लो, यही बेहतर है और ऐसा करना बनता भी है। आपने दिल दुखाया है। आपको दूसरे मजहबों के लोगों ने जितना प्यार किया है, उतनी इज्जत मुसलमानों ने भी दी है। इस उम्र में आपको बकवास नहीं करना चाहिए, बाद में पछताना पड़ता है”।