SSC CGL 2025 Tier 1 Answer Key: आज आएगी SSC CGL Tier-1 की आंसर की, जानें कितने नंबर लाकर होंगे पास Bihar election 2025 : मुकेश सहनी को तेजस्वी यादव से 18 सीटें देने पर बनी सहमति, कांग्रेस और वाम दलों के बीच जारी संघर्ष Bihar Election 2025: सम्राट और पांडे लड़ेंगे विधानसभा चुनाव: चैलेंज करने वाले जनसुराज के संस्थापक खुद हटे पीछे, चुनाव लड़ने पर किया खुलासा CBSE New Notice: CBSE छात्रों को अलर्ट – 3 दिन में पूरा करें रजिस्ट्रेशन वरना हो सकती है परेशानी Bihar Assembly Election: बिहार चुनाव में मनी पावर रोकने के लिए चुनाव आयोग का सख्त निर्देश, अब तक 33.97 करोड़ की जब्ती Bihar Election: बिहार में यहां BJP को बड़ा झटका, दशकों पुराने नेता ने छोड़ा पार्टी का दामन बिहार चुनाव 2025: नेताओं की पार्टी बदलने और टिकट बंटवारे से उलझा चुनावी मैदान; उम्मीदवारी गई तो विदा हो गए, बात बनी तो आ गए वापस Bihar Election 2025: बिहार में योगी के अधिकारी करवाएंगे चुनाव, निर्वाचन आयोग ने जारी किया निर्देश Bihar Election 2025 : JDU का कैंडिडेट तय; आज जारी होगी पहली लिस्ट, चुनाव प्रचार करने निकल रहे नीतीश Internship: जल शक्ति मंत्रालय में इंटर्नशिप का मौका! हर महीने मिलेंगे 15,000 स्टाइपेंड, जानें कब तक कर सकते है आवेदन
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 01 Sep 2023 04:26:11 PM IST
- फ़ोटो
MUMBAI: इंडिया गठबंधन की मीटिंग में 13 सदस्यों की कोर्डिनेशन कमेटी बनाई गयी। बैठक में 3 प्रस्ताव पास किये गये। इसी के साथ मुंबई में आयोजित विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक संपन्न हो गयी। सीटों के तालमेल को लेकर अब जल्द फैसला लिया जाएगा। इस मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि हमारा हौसला काफी मजबूत है। मोदी जी को हटाकर ही दम लेंगे। यह संकल्प हमलोगों ने लिया है। लालू ने कहा कि अब सीटों का बंटवारा शुरू होगा।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हम इस देश के विभिन्न पार्टियों के नेता यहां बैठे थे और नरेंद्र मोदी आगे ससर रहे थे। हम जब एक नहीं थे तब एक मंच पर एक-एक उम्मीदवार खड़ा नहीं होते थे इसका खामियाजा देश को भुगतना पड़ा और मोदी ने इसका लाभ उठाया। भाजपा हटाओं देश बचाओं हम लोग शुरू से कहते रहे हैं। भा मतलब भारत..ज मतलब जलाओ..पा मतलब पार्टी है। लालू ने कहा कि इस देश में मुसलमान सुरक्षित नहीं है। इस देश में क्या हो रहा है यह सबको मालूम है। देश में गरीबी, महंगाई बढ़ रही है। 60 रुपया किलो भिंडी हो गया है। टमाटर का हाल आप जानते ही हैं इसमें अब स्वाद ही नहीं है। लगातार लड़ाई लड़ते-लड़ते हमलोग आज इस मुकाम पर आए है। पटना, बैंगलुरू और मुंबई की मीटिंग के बाद हम लोग एक निष्कर्ष पर पहुंचे है और एक स्वरूप बनाए हैं।
लालू ने कहा कि आप सबकों याद होगा कि कितना झूठ और अफवाह फैला करके मोदी जी सत्ता में आए थे। मेरा और देश के नेताओं का नाम इन लोगों ने दुष्प्रचारित किया था कि इन लोगों का पैसा स्विस बैंक में जमा है। मोदी जी ने ऐलान भी किया था कि स्विस बैंक का पैसा लाएंगे और हर किसी के खाते में डालेंगे। इसके लिए लोगों को धनजन खाता भी खुलवाया गया था। कहा गया कि हरेके खाते में 15 -15 लाख रुपया डालेंगे। हमने भी अपना खाता खुलवाया। मेरी 7 बेटियां 2 बेटा और पति-पत्नी दोनों मिलाकर 11 हो जाते हैं। देखा कि 15 लाख से गुना कीजिए तो पैसा काफी मिल जाएगा। हमने तो पशुपालन में कोई भ्रष्टाचार नहीं किया जो नरेंद्र मोदी करवा रहे है। देशभर में खाता खुलवाया गया लेकिन मिला क्या सब जानते है। एक पैसा खाते में नहीं आया।
लालू ने कहा कि चंद्रयान 3 को लेकर देशभर में वैज्ञानिकों का जय जयकार हो रहा है। यह होना भी चाहिए। इसरो के वैज्ञानिकों से कहना चाहेंगे कि मोदी जी को पीछे नहीं रखिये इनकों चंद्रलोक नहीं बल्कि सूर्यलोक पर पहुंचाएं। दुनियांभर में मोदी जी का नाम हो जाएगा। हमारी शुभकामनाएं है कि वो सूर्यलोक पर चले जाएं। इतनी गरीबी और बेरोजगारी है और कहते है कि देश आगे बढ़ गया। देश का कोई नेता नहीं छूटा है जिसे इन्होंने ईडी और सीबीआई में नहीं फंसाया हो।
लालू ने कहा कि पहले के जमाना में सुनते थे जो सामंती और धनी लोग जो होते थे वो गरीबों को मुकदमा में फंसाकर शासन करते थे। मोदी जी की भी यही आदत हो गयी है। वो नेताओं को डराने के लिए ऐसा कर रहे हैं। लेकिन उनकी इस धमकी से हमलोग डरने वाले नहीं है। हमने अपना कीडनी ट्रांसप्लान्ट कराया है। मेरी बेटी रोहिनी ने जीवन दान दिया है। आप सब का आशीर्वाद और कृपा है कि हम आज जीवित है। हमारा हौसला काफी मजबूत है। मोदी जी को हटाकर ही दम लेंगे। हमलोगों ने यह संकल्प लिया है। हमलोग किसी से डरने वाले नहीं हैं।