Hindi News / news / कांग्रेस नेता ने नर्स के साथ किया रेप, FIR होने के बाद हुआ...

कांग्रेस नेता ने नर्स के साथ किया रेप, FIR होने के बाद हुआ फरार

1st Bihar Published by: Updated Jun 04, 2020, 12:26:02 PM

कांग्रेस नेता ने नर्स के साथ किया रेप, FIR होने के बाद हुआ फरार

- फ़ोटो

DESK: यूथ कांग्रेस के नेता वरूण जोशी ने नर्स के साथ रेप किया. यही नहीं उसने नर्स से ब्लैकमेलिंग कर 4 लाख रुपए भी ले लिया. केस दर्ज होने के बाद आरोपी नेता फरार हो गया है. यह घटना पंजाब के मोगा का है. 

रेप के बाद करता था ब्लैकमेलिंग

नर्स ने आरोप लगाया है कि रेप के बाद वह ब्लैकमेलिंग करता था और फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देता था. इसको लेकर भी वह 4 लाख रुपए वसूल लिया. पुलिस ने युवा नेता के खिलाफ धारा 376 और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

आरोपी की पत्नी है सरपंच

जिस गांव की रहने वाली पीड़िता है यहां की सरपंच आरोपी की पत्नी है. वह भी धमकी देकर नर्स को परेशान करती थी. केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.