Hindi News / news / कोचिंग जा रही दो सहेलियों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, घने कोहने...

कोचिंग जा रही दो सहेलियों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, घने कोहने के कारण हुआ हादसा

1st Bihar Published by: Updated Dec 16, 2019, 9:23:07 AM

कोचिंग जा रही दो सहेलियों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, घने कोहने के कारण हुआ हादसा

- फ़ोटो

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी ख़बर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से है, जहां दो छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई है. ट्रेन से कटकर छात्राओं की मौत हो गई है.


पूरी घटना बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन की है. बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास दोनों छात्रा ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौत हो गई.


ख़बरों के मुताबिक घना कोहरा होने के कारण छात्राओं को ट्रेन आती नहीं दिखाई दी और वो ट्रेन की चपेट में आ गईं. दोनों सहेलियां कोचिंग पढ़ने जा रही थी, तभी ये हादसा हो गया. वहीं घटना के बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.