Hindi News / news / मोतिहारी में अनियंत्रित ट्रक ने 10 साल के मासूम को रौंदा, घटनास्थल पर...

मोतिहारी में अनियंत्रित ट्रक ने 10 साल के मासूम को रौंदा, घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, सड़क जाम कर आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 29, 2024, 3:09:03 PM

मोतिहारी में अनियंत्रित ट्रक ने 10 साल के मासूम को रौंदा, घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, सड़क जाम कर आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

- फ़ोटो

MOTIHARI: मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के छपवा तुरकौलिया मार्ग के सुगांव के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने दस साल के बच्चे को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान सुगांव वार्ड संख्या 4 निवासी लक्षण पासवान के बेटे के रूप में हुई है। इस घटना के बाद ट्रक छोड़कर कर चालक फरार हो गया है। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और घंटों हंगामा मचाया। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक छपवा से पूजा का सामान खरीदकर घर लौट रहा था इसी बीच विपरीत दिशा से तीव्र गति से आ रही ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर हीं उसकी मौत हो गई। मृतक तीसरी कक्षा का छात्र था। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने छपवा मोतिहारी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जिससे करीब एक घंटा आवामन बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।