Bihar assembly election : 'खानदानी लुटेरे फिर से लूटने आए हैं, लालटेन डकैती का साधन', बिहार में दिखा सीएम योगी का अलग अंदाज़; कहा - जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं Delhi Airport : दिल्ली एयरपोर्ट से नहीं उड़ी फ्लाइट, यात्री करते रहे लंबा इंतजार; जानिए क्या रही वजह Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री के हेलीकाप्टर को लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति, करना पड़ा लंबा इंतजार; जानिए क्या रही वजह? Bihar accident news : बिहार में दो दर्दनाक हादसे: चुनावी ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक और दो युवकों की मौत, मातम का माहौल Bihar News: बिहार में वोट डालकर लौट रहे परिवार पर हमला, भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को भी पीटा Bihar Election 2025: चिराग ने तेजस्वी के खिलाफ खोल दिया बड़ा मोर्चा, कहा - "NDA की सरकार बनता देख डर गए महागठबंधन के नेता, अब करने लगे यह काम" Bhojpur police clash : भोजपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत, पथराव में आधा दर्जन पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त Bihar Election 2025: बूथ पर पहुंची महिलाएं तो गदगद हुए नीतीश, सोशल मीडिया पर कर दी बड़ी अपील; अब क्या करेंगे तेजस्वी Bihar News: चाय बनाते समय सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, कई दुकानें जलकर खाक; धमाकों से दहला पूरा इलाका Bihar police investigation : पति ने पत्नी की हत्या कर खुद लगाई फांसी, भोजपुर के फरहंगपुर गांव में दहला देने वाली वारदात
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 28 Oct 2023 10:01:58 AM IST
- फ़ोटो
DESK : देश के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। अंबानी को उनके ऑफिसियल ईमेल आईडी पर धमकी मिली है। इसमें उनसे 20 करोड़ रुपये की मांग की गई है। ये मेल 27 अक्टूबर को भेजा गया है। इसके बाद अब मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने मुंबई की गांवदेवी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं, अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज के तरफ से की गयी शिकायतों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसके बाद इस मामले की जांच हो रही है कि धमकी देने वाला कौन है ? इस धमकी भरे ईमेल में लिखा था कि “IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in india.” इस ईमेल के मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मालूम हो कि, इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भी दक्षिण मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक शख्स ने फोन किया था। उसने अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। तब कॉल करने वाले ने मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी का नाम लेकर उनकी जान लेने की भी धमकियां दी थीं। इसके साथ ही मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया को उड़ाने की भी धमकी दी थी।
आपको बताते चलें कि, फरवरी 2021 में मुकेश अंबानी के घर के पास एक लावारिश SUV मिलने से सनसनी फैल गई थी। उस समय अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित घर ‘एंटीलिया’ के पास विस्फोटकों से लदी एक SUV मिली थी। इसमें करीब 20 जिलेटिन की छड़ें और एक चिट्ठी मिली थी। इस चिट्ठी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को धमकी दी गई थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।