SSC CGL 2025 Tier 1 Answer Key: आज आएगी SSC CGL Tier-1 की आंसर की, जानें कितने नंबर लाकर होंगे पास Bihar election 2025 : मुकेश सहनी को तेजस्वी यादव से 18 सीटें देने पर बनी सहमति, कांग्रेस और वाम दलों के बीच जारी संघर्ष Bihar Election 2025: सम्राट और पांडे लड़ेंगे विधानसभा चुनाव: चैलेंज करने वाले जनसुराज के संस्थापक खुद हटे पीछे, चुनाव लड़ने पर किया खुलासा CBSE New Notice: CBSE छात्रों को अलर्ट – 3 दिन में पूरा करें रजिस्ट्रेशन वरना हो सकती है परेशानी Bihar Assembly Election: बिहार चुनाव में मनी पावर रोकने के लिए चुनाव आयोग का सख्त निर्देश, अब तक 33.97 करोड़ की जब्ती Bihar Election: बिहार में यहां BJP को बड़ा झटका, दशकों पुराने नेता ने छोड़ा पार्टी का दामन बिहार चुनाव 2025: नेताओं की पार्टी बदलने और टिकट बंटवारे से उलझा चुनावी मैदान; उम्मीदवारी गई तो विदा हो गए, बात बनी तो आ गए वापस Bihar Election 2025: बिहार में योगी के अधिकारी करवाएंगे चुनाव, निर्वाचन आयोग ने जारी किया निर्देश Bihar Election 2025 : JDU का कैंडिडेट तय; आज जारी होगी पहली लिस्ट, चुनाव प्रचार करने निकल रहे नीतीश Internship: जल शक्ति मंत्रालय में इंटर्नशिप का मौका! हर महीने मिलेंगे 15,000 स्टाइपेंड, जानें कब तक कर सकते है आवेदन
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 31 Aug 2023 03:34:33 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए साथ आए विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक आज और कल मुंबई में होगी। 31 अगस्त से 1 सितंबर तक होने वाली इस बैठक से बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से मुंबई के लिए रवाना हो गये हैं।
बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर भी एयर इंडिया की फ्लाइट AI 637 से मुंबई के लिए रवाना हुए। जिस फ्लाइट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई जा रहे हैं उसी विमान से राज्यपाल भी मुंबई के लिए रवाना हुए। JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार सरकार में मंत्री संजय झा भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मुंबई गये हैं।
मुंबई रवाना होने से पहले रक्षाबंधन के पावन पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह पटना के ईको पार्क में पेड़ को राखी बांधकर राखी का त्योहार मनाया। इस मौके पर सीएम के साथ वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी समेत अन्य नेता और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि 'रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्यार एवं स्नेह का त्योहार है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और बदले में भाई जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध है। आज के दिन हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सशक्तिकरण का संकल्प लेना चाहिए।'
पेड़ को राखी बांधने के बाद सीएम नीतीश मुंबई में होने वाली दो दिवसीय I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए पटना से रवाना हुए। एक ही फ्लाइट से बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई के लिए रवाना हुए हैं। उनके साथ जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय कुमार झा भी साथ हैं। बता दें बैठक के दो दिन पहले से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के डिप्टी सीएम और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव मुंबई में मौजूद हैं। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई के लिए रवाना हो गये हैं।