1st Bihar Published by: saif ali Updated Oct 30, 2019, 10:09:23 PM
- फ़ोटो
MUNGER: इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है. यहां पर अपराधियों ने एक मिठाई दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी है.
बताया जा रहा था कि मिठाई दुकानदार पवन दुकान पर बैठा हुआ था इस दौरान अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीपुर की है.
गोली चलने के बाद बाजार में अफरातफरी का माहौल गया है. घटनास्थल पर कई पुलिस पदाधिकारी पहुंचे हुए हैं. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रही है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अपराधियों ने दुकानदार को गोली क्यों मारी है.