Hindi News / news / शराब पार्टी के दौरान मुर्गा मांगने पर बढ़ गया विवाद, पड़ोसी ने पीट-पीटकर...

शराब पार्टी के दौरान मुर्गा मांगने पर बढ़ गया विवाद, पड़ोसी ने पीट-पीटकर युवक की ले ली जान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 05, 2024, 3:47:41 PM

शराब पार्टी के दौरान मुर्गा मांगने पर बढ़ गया विवाद, पड़ोसी ने पीट-पीटकर युवक की ले ली जान

- फ़ोटो

PALAMU: झारखंड के पलामू से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां मुर्गा के लिए के लिए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शराब पार्टी के दौरान पड़ोसी ने युवक से घर में रखा जिंदा मुर्गा को मांगा था लेकिन जब युवक ने उसे मुर्गा देने से मना कर दिया तो आरोपी ने पीट-पीटकर उसकी जान ले ली।


दरअसल, पूरा मामला सतबरवा थाना क्षेत्र के रबदा गांव का है। बताया जा रहा है कि अरूण भुइयां के घर में शराब पार्टी का आयोजन किया गया था। अखिलेश भुइयां इस शराब पार्टी में शामिल होने पहुंचा था। पार्टी में दोनों ने जमकर शराब पी थी। इसी दौरान अखिलेश की नजर अरुण के घर में घूम रहे मुर्गा पर पड़ी।


अखिलेश ने अपने पड़ोसी अरूण से कहा कि वह अपना मुर्गा उसे दे दे लेकिन अरुण इसके लिए तैयार नहीं था। बातों ही बातों में दोनों के बीच मुर्गा को लेकर विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान अरुण ने अखिलेश भुइयां की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।