Hindi News / news / मुजफ्फरपुर में भीषण अगलगी की घटना, आधा दर्जन घरों में लगी आग, 20...

मुजफ्फरपुर में भीषण अगलगी की घटना, आधा दर्जन घरों में लगी आग, 20 लाख से ज्यादा की संपत्ति जलकर खाक

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 23, 2024, 9:29:23 PM

मुजफ्फरपुर में भीषण अगलगी की घटना, आधा दर्जन घरों में लगी आग, 20 लाख से ज्यादा की संपत्ति जलकर खाक

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में लगी भीषण आग में 20 लाख से ज्यादा की संपत्ति जलकर खाक हो गया। मंगलवार की शाम में एक घर में अचानक आग लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने तकरीबन आधा दर्जन घरों को अपने आगोश में ले लिया। 


जिसमें विजय राय, उदय राय, मुसाफिर राय पप्पू राय समेत आधा दर्जन लोगों का घर जलकर खाक हो गया। भीषण अगलगी की इस घटना में एक बोलेरो, बाइक समेत अनाज कपड़ा, सब कुछ जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलने के बाद पंचायत के मुखिया रामजन्म कुमार मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को तत्काल त्रिपाल और खाने का सामान मुहैया कराने में जुटे हैं।