Hindi News / news / अपराधियों ने एक स्टूडेंट को मारी गोली, तफ्तीश में जुटी पुलिस

अपराधियों ने एक स्टूडेंट को मारी गोली, तफ्तीश में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: SONU SHARAMA Updated Feb 09, 2020, 7:34:41 PM

अपराधियों ने एक स्टूडेंट को मारी गोली, तफ्तीश में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां अपराधियों ने एक स्टूडेंट को गोली मार दी है. इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. सरेआम अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना इलाके की है. जहां अहियापुर में अपराधियों ने को गोली मार दी है. इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घायल छात्र की पहचान सोनू कुमार के रूप में की गई. मिली जानकारी के मुताबिक छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है. आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल एसकेएमसीएच में रेफर कर दिया.


इस वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.