1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 22, 2024, 10:30:21 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गयी है। जहरीली शराब पीने की आशंका जतायी जा रही है। वही अन्य लोगों की भी तबीयत बिगड़ गयी है। घटना मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र के डीहजिवर गांव की है।
जहां युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान डिहजिवर गांव निवासी श्याम सहनी के रूप में हुई है। जिनकी मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में हो गयी।
वही मुकेश सहनी और विरोधी सहनी नामक व्यक्ति की हालत गंभीर बतायी जाती है दोनों का इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। बताया जाता है कि जहरीली शराब पीने से मौत हुई है लेकिन इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।