1st Bihar Published by: Updated Mar 06, 2021, 9:45:41 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : जिले के सदर थाना इलाके में चोरो ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. पीएमसीएच की डॉक्टर के घर से चोर 3 लाख कैश और 7 लाख का सामन ले भागे. जिनके घर में चोरी हुई है. पति-पत्नी दोनों डॉक्टर बताये जा रहे हैं. दोनों पटना के ही बड़े अस्पतालों में कार्यरत हैं.
घटना मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना इलाके की है, जहां कच्ची पक्की-केरमा रोड स्थित डॉक्टर दंपती के चोरों ने एक भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि चोरों ने तीन लाख रुपये समेत दस लाख की संपत्ति चुरा ली है. जिस घर में चोरी हुई है, वह लगभग 3 महीने से बंद पड़ा था. क्योंकि डॉक्टर शैलेंद्र प्रसाद पटना स्थित इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान और पत्नी डॉक्टर सोनी प्रियंका पीएमसीएच में कार्यरत हैं. दोनों कई दिनों से घर नहीं गए थे.
डॉक्टर दंपती ने पुलिस को जानकारी दी है. मुजफ्फरपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है. सदर थाने के दारोगा आरके राकेश मौके पर पहुंचे हैं. उन्होंने जानकारी दी है कि चोर तीन लाख रुपये, पांच लाख रुपये के गहने और अन्य कीमती सामान लेकर भागे हैं. घर में लगे सात तालों को तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया है.