Hindi News / news / मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: Updated Jul 06, 2020, 7:26:20 AM

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है.कोरोना संकट काल में अनलॉक की शुरूआत होते ही अपराधी भी घरों से निकल गए हैं और बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं.  

ताजा मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के दादरपुल स्थित एनएच की है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी.

 गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. घायल की पहचान पश्चिम चंपारण के सुगौली निवासी 24 साल के मोहम्मद बशी के रूप में की गई है.,स्थानीय लोगो ने लूटपाट के क्रम में गोली मारने की आशंका जताई है.फिलहाल घटना के पीछे की वजह तलाश करने में पुलिस जुट गई है.