1st Bihar Published by: Updated Jan 04, 2020, 2:11:50 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर मुजफ्फरपुर से हैं जहां एसएसपी ऑफिस के बाहर बवाल हुआ है। पुलिस ने हंगामा शांत करने के लिए लाठीचार्ज किया है।
बताया जा रहा है कि महिला जनवादी मोर्चा के कार्यकर्ता जुलूस लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे पहुंचने के बाद ही हंगामा करना शुरू कर दिया । पुलिस के समझाने के बावजूद हंगामा शांत नहीं हुआ तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
पुलिस की लाठीचार्ज में घटना में आधा दर्जन लोग को चोटें आयी हैं।हंगामा को देखते हुए जिला प्रशाशन की ओर से भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गयी है।