1st Bihar Published by: HIMANSHU Updated Nov 25, 2019, 9:03:33 AM
- फ़ोटो
MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी ख़बर आ रही है, जहां नदी में एक एंबुलेंस गिर गयी है. अनियंत्रित होकर एंबुलेंस नदी में गिर गयी.
वहीं इस हादसे में एंबुलेंस के ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि हादसे में जब एंबुलेंस नदी में गिरी, तब ड्राइवर की दबकर मौत हो गई. घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरियार पुर के पास की है.
बताया जा रहा है कि यह हादसा देर रात हुआ. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है.