1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 29, 2023, 7:07:02 PM
- फ़ोटो
DESK: जनता दल (यूनाइटेड) नागालैंड राज्य इकाई ने 29 और 30 जनवरी को वोखा और दीमापुर में पार्टी के विधानसभा चुनाव अभियान का शुभारंभ समारोह निर्धारित किया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सांसद (नेता संसदीय दल) चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे। बिहार सरकार के मंत्री संजय झा, राज्यसभा सदस्य अनिल प्रसाद हेगड़े, पार्टी के उत्तर पूर्व प्रभारी अफाक अहमद खान (एमएलसी बिहार) इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
अफाक अहमद खान ने बताया कि राज्य इकाई ने अपने कैडर को मजबूत किया है और उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव में मजबूत क्षमता का प्रदर्शन करेंगे और नागालैंड राज्य सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।