1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Mar 13, 2020, 1:00:49 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है।अपराधियों ने होमगार्ड समेत तीन लोग को गोली मारी है। तीनों गंभीर रूप से घायल हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले इलाके नगरपालिका चौक के समीप की है।
बताया जा रहा है कि नगर निगम में आज टेंडर का काम चल रहा था उसी दरमियान अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जिसमें होमगार्ड सहित तीन लोग को गोली लग गई। गोली की आवाज सुनते ही वहां पर काफी देर तक भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।
इस बीच घायल होमगार्ड को इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दोनों घायलों का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है। वहीं नगर थाने के पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
बताते चलें कि बेगूसराय में लगातार अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधियों के सामने पुलिस कहीं न कहीं बेबस नजर आ रही है। आज भीड़-भाड़ इलाके जहां रास्ते से सैकड़ों की संख्या में लोग आते-जाते रहते हैं अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। कहीं न कहीं पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।