1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 05, 2023, 9:44:19 AM
- फ़ोटो
SAARAN : बिहार में इन दिनों सड़क हादसों के मामलों में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से किसी न किसी की मौत न होती हो। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर समय दर समय सड़क सुरक्षा सप्ताह भी चलाया जाता है। लेकिन, इसके बाबजूद इसमें काफी कमी देखने को नहीं मिल रही है।
दरअसल, छपरा में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां जिले के दाउदपुर बाजार के पास ट्रैक्टर और हाईवा के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य लोग जख्मी हैं। जिनकी हालत काफी गंभीर है। यह हादसा बालू से लदे ट्रैक्टर की टक्कर अनियंत्रित हाईवा से हो गई। इस टक्टर में एक ऑटो ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इस वजह से यह भीषण हादसा हो गया। इस हादसे के बाद दो लोग बालू में दब गए। बालू में दब जाने से इनकी मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
बताया जा रहा है कि, जिले के दाउदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी है। इस घटना के पीछे का कारण ड्राइवर के तेज गति से गाड़ी चलाने को कारण बताया गया है। इस घटना के बाद लोगों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया। हालांकि, पुलिस मौके ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। इस हादसे के बाद छपरा-एकमा मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। इससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वहीं मृतकों में टेम्पो ड्राइवर और बाइक से गुजर रहे लेजुआर निवासी सुशील कुमार राम और अनिकेत कुमार राम का नाम शामिल हैं।
इधर, इस घटना को लेकर मृतक के परिजन ने बताया है कि, मुन्ना महतो ऑटो चलाने का काम करते थे और घर से सुबह ही निकले थे। इसके बाद दाऊद पुर के पास हाईवा ने ट्रैक्टर को टक्कर मारा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया। इस हादसे में मुन्ना महतो की मौत ट्रैक्टर के नीचे दबने की वजह से हो गई। इसके अलावा घटनास्थल पर चार से पांच अन्य लोग ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग घायल हैं।