1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 08, 2024, 6:28:36 PM
- फ़ोटो
NALANDA: बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की शाम 4 बजे की है। मृतक बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा डीह गांव निवासी पिंटू कुमार और उनके ढाई वर्षीय पुत्र अरभ कुमार है।
मृतक के भाई ने बताया बच्चा को इलाज कराने के लिए पटना जाने के लिए बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन गये जहां रेलवे ट्रैक के बगल से स्टेशन की ओर जाने के दौरान ट्रेन का झटका लगा जिससे पिता और पुत्र दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए दोनो को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने जांच के बाद दोनो को मृत घोषित कर दिए।