Hindi News / news / नालंदा में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस कर रही छापेमारी

नालंदा में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस कर रही छापेमारी

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 07, 2019, 9:26:06 PM

नालंदा में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस कर रही छापेमारी

- फ़ोटो

NALANDA : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है. पूरी वारदात जिले के सरमेरा थाना इलाके की है. जहां मीरनगर गांव में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान रामप्रसाद चौधरी के रूप में की गई है. मृतक की पत्नी ने बताया कि गुरुवार को शनिदेव चौधरी के बेटे बागेश्वर चौधरी और उसके घर वालों ने मिलकर पिटाई की थी. जिसके कारण रामप्रसाद चौधरी की मौत हो गई. मृतक की पत्नी ने थाने में 6 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. नालंदा से राज की रिपोर्ट