Patna News: 'सोनू' निकला इमरान, पटना में हिंदू बनकर युवती से की शादी; खुलासे के बाद मचा बवाल ODI में सबसे बड़ा World Record तोड़ने की ओर अग्रसर भारत का चैंपियन, वर्तमान में इस पाकिस्तानी प्लेयर के नाम है यह कीर्तिमान Bihar Election 2025 : NDA में सीट बंटवारा के बाद कैंडिडेट चयन को लेकर आया यह फार्मूला, BJP में 80% पुराने कैंडिडेट हो सकते हैं वापस Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025: आज जारी होगी NDA की उम्मीदवारों की सूची, इन लोगों के नाम की हो सकती है घोषणा Bihar Election 2025 : RJD के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे सूरजभान सिंह? कहा - आज रात तक का करें इंतजार, हो जाएगा सब क्लियर Diwali 2025: इस दिवाली पुराने पूजा बर्तनों को बनाएं एकदम नया, जानिए आसान घरेलू नुस्खे Bihar News: सिक्स लेन में तब्दील होगा बिहार का यह फोरलेन, इन जिलों के लोगों को विशेष फायदा Bihar News: बिहार में यहां ठगी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी Bihar News: ‘ऑपरेशन जखीरा’ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 392 किलो विस्फोटक बरामद, चार गिरफ्तार AISSEE 2026: कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल में प्रवेश का सुनहरा मौका, जानें कब और कैसे कर सकते है अप्लाई?
1st Bihar Published by: Updated Mon, 02 Jan 2023 07:53:41 PM IST
- फ़ोटो
NALANDA: बिहार के नालंदा जिले में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने का मामला सामने आया है। विवाहिता के परिजनों ने पति और ससुरालवालों पर यह गंभीर आरोप लगाया है। विवाहिता और उसकी बेटी दोनों गायब है। अब तक दोनों में से किसी का पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने बिटिया के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना चंडी थाना क्षेत्र के वाली गांव की है।
विवाहिता के पिता ने थाने में बेटी के पति और ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। लड़की के पिता हरनौत थाना क्षेत्र के वस्ती गांव के रहने वाले है। पिता शेखर प्रसाद सिंह का कहना है कि 25 मई 2017 को उन्होंने अपनी बेटी अनुराधा की शादी वाली गांव निवासी अभिषेक कुमार से की थी। जिससे एक बच्ची आराध्या हुई। बेटी के जन्म के बाद पति अभिषेक और उसके परिजन और दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर अनुराधा की पिटाई करने लगे। उसे शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाने लगा।
इस बात की जानकारी अनुराधा ने खुद फोन कर मायके में दी थी। जिसके बाद कई बार पति और उसके ससुरालवालों को भी समझाया गया था कि वे इस तरह की मांग अब ना करे। लेकिन वे लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे थे। आए दिन दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी की पिटाई की जाती थी। 28 दिसम्बर 2022 को जब वे बेटी के ससुराल गये तब देखा कि घर में कोई नहीं है।
बिटिया अनुराधा और उसकी बेटी आराध्या की काफी खोजबीन की गयी लेकिन दोनों में से किसी का पता नहीं चल पाया। आराधना के पिता का आरोप है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी बेटी और नतिनी की हत्या कर शव को छिपा दिया गया है। पति अभिषेक, सास,देवर सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है।
लेकिन अभी तक ना तो बेटी का पता चल पाया है और ना ही नतिनी की ही कोई खबर मिल पाई है। पीड़ित पिता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है। वहीं थानाध्यक्ष अभय कुमार की माने तो मायकेवालों द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।