1st Bihar Published by: Updated Nov 14, 2021, 5:21:54 PM
- फ़ोटो
PATNA : ताजा खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है। बिहार सरकार ने नालंदा के नगर आयुक्त का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी है। नालंदा के नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल का तबादला करते हुए उन्हें संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग के पद पर तैनात किया गया है।
2016 बैच के आईएएस अधिकारी अंशुल अग्रवाल की जगह अब 2017 बैच के आईएएस अधिकारी तरनजीत सिंह लेंगे। तरनजीत सिंह फिलहाल सीतामढ़ी डीडीसी के पद पर तैनात थे।
